फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, सास और ससुर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल के लोग उससे 15 लाख रुपये, कार और जेवर लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी हुई थी। उस समय हैसियत के अनुसार ससुराल वालों को दहेज दिया गया था। शुरू में पति, सास, ससुर और ननन का व्यवहार ठीक रहा। कुछ दिन बाद ससुराल वाले ताने देने लगे। कहा जाने लगा कि वह उनके हिसाब से दान-दहेज नहीं लाई है। मायके से 15 लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। उन्होंने इस संबंध में जब पति से बात की तो वह भी मांग पूरी करने पर अड़े रहे। विरोध करने पर उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता ससुराल वालों का उत्पीड़न यह कहकर सहती रही कि बाद में सब-कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ बदला नहीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह गर्भवती हुई तो ससुरालवालों ने उसका इलाज ठीक से नहीं कराया। इससे उसकी बच्ची की मौत हो गई। उन्हाेंने बताया कि दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मजबूरन उसे ससुराल से वापस आना पड़ा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर महिला के पति, सास, ससुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें