सुल्तानपुर। वाल्मीकि समाज के लोगों ने उत्साह और धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के टीकमपुर गांव से शुरू होकर पथरी क्षेत्र के भट्टीपुर गांव तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने फेरूपुर चौकी प्रभारी को सम्मानित किया। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। टीकमपुर से विभिन्न मार्गों से होते हुए भट्टीपुर पहुंची शोभायात्रा से क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल बना रहा। समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।