फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्राह्मण परिवार समागम में आपसी सौहार्द और एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जनपदीय ब्राह्मण सभा की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में ब्राह्मण परिवार समागम-2026 का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों के बीच आपसी परिचय बढ़ाने के साथ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित राजकुमार कौशिक, सचिन शास्त्री, वैभव शर्मा, रजनी शास्त्री और रमेश सेमवाल ने वेद मंत्रों के उच्चारण से किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा, रामानंद शर्मा, योगेश शर्मा और सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। महामंत्री सचिन पंडित ने कार्यक्रम का संचालन किया। युवा इकाई अध्यक्ष आदित्य शर्मा और महिला इकाई अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें