फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुलजार प्रधान व सेवा सिंह मठारू महासचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंस चौक स्थित एक होटल में सिख सेवक जत्थे की सालाना आम बैठक हुई। इसमें सरदार गुलजार सिंह सिंह को प्रधान व सरदार सेवा सिंह मठारु को महासचिव चुना गया, जबकि सरदार गुरदीप सिंह टोनी को लीगल एडवाइजर, सरदार सतनाम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सरदार गुरदीप सिंह टोनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राजिंदर सिंह राजा, देविंदर भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iहेरिटेज स्कूल ने जीत हासिल कीI



द हेरिटेज स्कूल की ओर से आयोजित द्वितीय जॉन जे सूकिया मेमोरियल अंतर विद्यालय गर्ल्स वॉलीबाल टूर्नामेंट में हेरिटेज स्कूल ने दोनों मैच जीत कर दोहरी सफलता प्राप्त की। हेरिटेज स्कूल के मैदान पर खेले गए पहले मैच में हेरिटेज स्कूल ने श्री गुरु राम राय स्कूल, सहस्त्रधारा स्कूल को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में हेरिटेज स्कूल ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला को 2-0 से हरा कर दोहरी सफलता प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Iविधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजनI

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में रामपुर, भाउवाला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ सिविल जज हर्ष यादव ने प्रतिभागियों को मोटर वाहन अधिनियम, साइबर कानून, साइबर फ्राड, नशे की समस्या, आदि से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। बार एसोसिएशन के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके चतुर्वेदी, डॉ. राम करण सिंह, कुलपति इक्फाई विश्वविद्यालय, तपन चंडोला, विभागाध्यक्ष इक्फाई विवि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें