फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अटारी में पकड़ी गई हेरोइन केस में एनआईए के उत्तराखंड में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकस्टम ने अप्रैल 2022 में पकड़ी थी हेरोइन, जुलाई 2022 में एनआईए ने की थी चार्जशीट
विज्ञापन

I

Iउत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी मारे गए छापे, चार हैं कुल आरोपीI

भारत-पाकिस्तान सीमा के अटारी बॉर्डर पर पकड़ी गई हेरोइन के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उत्तराखंड में छापा मारा। मामले में एक अफगान नागरिक समेत कुल चार आरोपी हैं। इनमें एक का उत्तराखंड से भी ताल्लुक बताया जा रहा है। एनआईए ने आरोपियों के घर और दफ्तरों से बहुत से दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद की है। हालांकि, एनआईए की इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं लगी। एनआईए की ओर से जारी एक प्रेसनोट में इस बात की पुष्टि की गई है।



एनआईए की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 24 अप्रैल 2022 को कस्टम ने अटारी बॉर्डर पर बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी थी। यह हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी। इस मामले की पहले कस्टम ने जांच की और इसके बाद 30 जुलाई 2022 को एनआईए ने एक नई एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन




इसमें कुल चार आरोपी राजी हैदर जैदी, साहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद, अफगान नागरिक नाजिर अहमद कनी और विपिन मित्तल हैं। इनमें एक का उत्तराखंड से भी ताल्लुक है। हालांकि, आरोपियों का यहां पर क्या कारोबार है और किस काम से जुड़े हैं इसकी जानकारी एनआईए की ओर से नहीं दी गई है।

इस पूरे मामले की जांच के बाद एनआईए ने पिछले दिनों चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इसके बाद उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को छापा मारा। बताया जा रहा है कि इसमें कई कंपनी और लोग जुड़े हुए हैं। इनका उत्तराखंड से भी बहुत गहरा नाता है।
विज्ञापन


इधर, इस मामले में जब स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस कार्रवाई की जानकारी होने से इन्कार किया। आमतौर पर एनआईए इस तरह के छापे के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगती है। लेकिन, मंगलवार की इस कार्रवाई में किसी जिले से फोर्स नहीं ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें