IIमामले में तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पांच करोड़ में हुआ था जमीन का सौदा
I
I I
Iतीनों आरोपियों ने 80 लाख देकर प्रमोद को बनाया था जमीन का फर्जी मालिक
I
Iपुलिस ने जमीन का फर्जी मालिक बनकर पीड़ित से 80 लाख रुपये लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ पांच करोड़ में जमीन का सौदा किया था। मामले में सहारपुर से गिरफ्तार चौथे व्यक्ति को जमीन का फर्जी मालिक बनाकर पीड़ित से मिलवाया था।
I
Iपुलिस के अनुसार राकेश निवासी 19 महंत रोड लक्ष्मण चौक देहरादून ने राजपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल और राजीव कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें राजपुर रोड स्थित धौरण खास में 677.25 वर्ग मीटर का एक प्लॉट दिखाया। जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये थी। इन्होंने राकेश की मुलाकात अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति से कराई। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखा देकर एक इकरारनामा बनाया। अरशद कय्यूम के नाम पर 55 लाख रुपये खाते में और 25 लाख नकद लिए। जब राकेश प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां पर अरशद कय्यूम नाम का व्यक्ति मौजूद मिला। जिसने उस प्रापर्टी को खुद की बताते हुए प्रापर्टी के पेपर भी दिखाए। जिस पर पीड़ित को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
I
I
I
Iपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 11 जून को आरोपी गिरीश कोठियाल निवासी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, दिनेश अग्रवाल निवासी रेस कोर्स थाना कोतवाली देहरादून और राजीव कुमार निवासी ग्राम रावटी थाना बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि फर्जी अरशद कय्यूम बनने वाले प्रमोद कुमार 80 लाख रुपये लिए थे। जबकि दो करोड़ के दो चेक लिए थे। बताया कि भूमि की डील पांच करोड़ में हुई थी। जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के दिन देनी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। 19 जून को पुलिस ने प्रमोद कुमार निवासी अनुराग विहार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है।I