फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी एंबुलेंस चोरी करने वाले आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसोमवार शाम उप जिला अस्पताल से चुराई थी एंबुलेंस, डेढ़ घंटे में पकड़ा गया
I
I
I
I उप जिला अस्पताल परिसर से सरकारी एंबुलेंस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को घटना के डेढ़ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iउप जिला अस्पताल विकासनगर की सरकारी एंबुलेंस का चालक एंबुलेंस को परिसर में खड़ा कर चला गया था। जब वह परिसर में वापस पहुंचा तो एंबुलेंस वहां नहीं थी। एंबुलेंस चालक ने पुलिस को शाम 5 बजे एंबुलेंस चोरी की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने उपनिरीक्षक सनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने आरोपी को करीब 7:30 बजे चोरी हुई एंबुलेंस के साथ बुलाकीवाला से पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रसूलपुर निवासी एंबुलेंस चालक बिशन राई की तहरीर पर पुलिस ने केदारावाला निवासी आरोपी समीर खान के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें