फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीप की स्टेपनी चोरी के 10 वर्ष पुराने मामले में आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग..कोर्ट रूम से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। जीप की स्टेपनी चोरी करने के 10 वर्ष पुराने मामले में अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, विकासनगर रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष आरोप सिद्ध करने में असफल रहा। आरोपी मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर था।
जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2014 को देव बहादुर और देबू ने अपनी जीप रोहिणी होटल के सामने खड़ी की थी। दोनों एक लॉज में रुके थे। 18 जनवरी को उन्होंने देखा की दोनों जीप की स्टेपनी चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कोतवाली क्षेत्र के अम्बाड़ी निवासी गुलवास को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई स्टेपनी भी बरामद की। सहायक अभियोजन अधिकारी आशीष बोरा और अधिवक्ता इकबाल अहमद की ओर से न्यायालय के समक्ष दलीलें पेश की गईं। देबू और देब बहादुर ने बरामद स्थल पर उपस्थित न होने और माल की बरामदगी स्थल पर ही पहचान से इंकार किया। जांच अधिकारी के भी बयानों का समर्थन नहीं हुआ।
विज्ञापन

अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असफल रहा कि आरोपी ने जीप की स्टेपनी चोरी की और माल उसके पास से बरामद हुआ। घटना संदेह से परे साबित करने असफल रहने और संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने आरोपी गुलवास को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें