I
Iसचिवालय प्रशासन ने आरोपी का पास किया निरस्त, उपनल वापस भेजने के आदेश
I
I
I
Iअनुसचिव सचिवालय प्रशासन बीएस भाकुनी को एयरगन दिखाकर डराने के आरोपी उपनलकर्मी हरीश ध्यानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में बीएस भाकुनी की शिकायत पर ध्यानी के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ध्यानी को सचिवालय प्रशासन ने वापस उपनल भेजने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उसका सचिवालय पास भी निरस्त कर दिया गया है। आरोप है कि ध्यानी ने एडवांस में अपनी हाजिरी लगाई थी। इसके संबंध में उससे बीएस भाकुनी ने पूछा तो उनके साथ उसने मारपीट की। साथ ही एयरगन दिखाकर उन्हें डराया और जान से मारने की धमकी दी।I