फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अफीम की खेती करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 20 Sep 2025 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्यूणी के सैंज गांव में अफीम की खेती करने वाला आरोपी मेहर सिंह राणा आखिरकार चार माह बाद बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने गांव में करीब 0.012 हेक्टेयर भूमि पर अफीम बोई थी। थाना प्रभारी त्यूणी ने करीब तीन किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर फसल को नष्ट किया था। थाना प्रभारी त्यूणी विनय मित्तल ने बताया कि बीते मई में उन्हें मुखबिर से सैंज गांव में अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। उन्होेंने टीम के साथ गांव में छापा मारा। गांव में एक खेत में अफीम की खड़ी फसल मिली थी। खेत मेहर सिंह राणा का था। वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि चकराता कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल को मामले की जांच सौंपी गई थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी को अटाल गांव से सैंज जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें