फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: परीक्षा में अपनी जगह मुन्ना भाई बैठाने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पांच हजार का इनाम था घोषित

Tue, 08 Oct 2024 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के मिलान के समय दोनों पर लगी फोटो अलग-अलग पाई गई। फर्जी अभ्यर्थी ने अपना नाम बिहार के नालंदा के नई सराय निवासी मनीष कुमार बताया था। उसने पुलिस को बताया था उसको राजस्थान के जिगनपुरा कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह गुर्जर ने अपनी जगह परीक्षा में बैठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र में एसएससी एमटीएस परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्ना भाई को बैठाने के पांच हजार ईनामी आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। बीते साल मई में पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी को सेलाकुई स्थित एक परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


18 मई 2023 को सेलाकुई स्थित माया इंस्टीट्यूट में पर्यवेक्षकों ने दस्तावेज की जांच के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा था। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र के मिलान के समय दोनों पर लगी फोटो अलग-अलग पाई गई। फर्जी अभ्यर्थी ने अपना नाम बिहार के नालंदा के नई सराय निवासी मनीष कुमार बताया था। उसने पुलिस को बताया था उसको राजस्थान के जिगनपुरा कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह गुर्जर ने अपनी जगह परीक्षा में बैठाया। इंस्टीट्यूट के सीनियर सिस्टम एडमिन राकेश सेमवाल ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

ये भी पढ़ें...रामलीला:  सीएम के काफिले में चालक है ताड़का, देहरादून सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं रावण, ये भी खास किरदार

थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का रोकथाम अधिनियम, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेज का असली के रूप में प्रयोग, साजिश आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि आरोपी मनीष कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसके जेल भेज दिया गया।I

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें