फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महालेखाकार की पहचान निष्पक्षता, पारदर्शिता आधारित आचरण से

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑडिट दिवस पर कोड ऑफ एथिक्स विषयक कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ऑडिट दिवस समारोह के तहत महालेखाकार (लेखा परीक्षा) उत्तराखंड कार्यालय, कौलागढ़ में कोड ऑफ एथिक्स एवं आचरण संहिता पर कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ उप महालेखाकार लोकेश दताल ने उद्घाटन सत्र में कहा कि किसी भी संस्था की पहचान उसकी कार्यनिष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर आधारित आचरण से होती है। उन्होंने ऑडिट सेवाओं में नैतिक मूल्यों, स्वतंत्रता और प्रलोभन-मुक्त कार्यसंस्कृति के महत्व पर जोर दिया। उप महालेखाकार मुकेश कुमार ने संस्थान के ध्येय वाक्य लोकहितार्थ सत्यनिष्ठा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। नैतिक द्वंद्व के समाधान, संस्थागत स्वतंत्रता और सार्वजनिक संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन जैसे व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा की। कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव और प्रश्न साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें