फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नदी किनारे पशु अवशेष के कटान पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- रुद्र सेना ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। रुद्र सेना फाउंडेशन ने नदी किनारे संरक्षित पशु के अवशेष के कटान पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कृत्यों से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर नदी किनारे अवशेष के कटान पर रोक लगाने की मांग की।
रुद्र सेना फाउंडेशन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि पछवादून में नदी किनारे संरक्षित पशुओं का कटान किया जा रहा है। पशुओं के अवशेष का कटान भी नदी किनारे ही किया जाता है। संरक्षित पशु का कटान अपराध है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत नदी किनारे जैविक अवशेषों का निपटान पर्यावरणीय अपराध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय, स्थानीय प्रशासन के स्वच्छता नियम के तहत भी सार्वजनिक स्थानों पर पशु अवशेष काटना या फैलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इन सभी कानूनों के बावजूद रामपुर और ढकरानी, नावघाट पर संरक्षित पशुओं के अवशेषों का कटान चल रहा है। इससे स्थानीय जनता में रोष पैदा हो रहा है। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को अंजाम देने वालोंं पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह, शंभू, विजय, हरि सिंह, बॉबी, जवाहर सिंह, अमर सिंह, अरविंद, राजू, संजय, मिथुन, नीरज, सुमित, आशु, रंजीत, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें