फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में चला ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का शो, देखने पहुंचे बस चंद  दर्शक

Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/देहरादून
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत रिलीज होने के दौरान हंगामा और पेट्रोल बम फेंकने की घटना के बाद शुक्रवार को ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीजिंग के दौरान आरआर सिनेमा के बाहर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सिनेमा हॉल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


पिछले दिनों फिल्म पद्मावत को लेकर देशभर में सुलगी विरोध के आग की चिंगारी रुड़की में भी भड़की थी। आरआर सिनेमा के बाहर किसी ने पेट्रोल बम फेंक दिया था, जिससे बवाल हो गया था। दर्शकों में भगदड़ मचने के कारण पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया था। तभी से सिनेमा हॉल प्रबंधन इस तरह ही फिल्मों की रिलीज होने के दौरान बेहद सतर्क रहता है। अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का भी विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन

‘मनमोहन’ नहीं मोह पाए दूनवासियों का मन 

शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर आरआर सिनेमा के मैनेजर अक्षित जैन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पद्मावत रिलीज पर होने पर जो घटना हुई थी, वह दोबारा न हो, इसे लेकर सिनेमा हॉल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की जाए।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिनेमा हॉल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात करने और विरोध या बवाल पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा था। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि फिल्म रिलीज के लिए सुरक्षा मांगी गई थी। लिहाजा शुक्रवार को सिनेमा हॉल के बाहर फोर्स तैनात किया गया है।

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ दूनवासियों को आकर्षित नहीं कर पाई। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का पहला शो देखने चुनिंदा दर्शक सिनेमाघर पहुंचे। हालांकि राजनीति की समझ रखने वालों के लिए यह फिल्म अच्छी है। 
 
विज्ञापन

सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स की बात करें तो यहां सुबह 10:15 बजे के शो में 300 सीटों पर महज 36 दर्शक फिल्म देखने पहुंचे थे। कमोबेश यही स्थित दून के अन्य सिनेमाघरों की रही। ट्रेलर रीलिज के बाद से विवादों में घिरी यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

फिल्म में हर किरदार को बखूबी निभाया गया है। फिर चाहे मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर हो या सोनिया गांधी की भूमिका में सुजैन बर्नर्ट। सिल्वर सिटी से फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने बताया यह फिल्म उन लोगों के लिए अच्छी है जो राजनीति की समझ रखते हैं।

उन्होंने कहा कि अक्षय खन्ना फिल्म की जान हैं। कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक है। एनएसयूआई के मीडिया समन्वयक विकास नेगी ने बताया कि फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। कई किरदारों को गलत पेश किया गया है। 

मनमोहन बने अनुपम खेर ने खोला राज
फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार का हूबहू परदे पर उतारने की कोशिश की है, लेकिन कई बार उनके बोलने के अंदाज पर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते। पूरी फिल्म में अक्षय खन्ना ही छाए हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें