फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ढाल पर वाहन के अनियंत्रित होने पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड एजेंसी की टीम ने चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर दुर्घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर हुए दुर्घटना स्थल का लीड एजेंसी की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार प्रथमदृष्टया हादसे के कारण घटना स्थल के पास तेज ढलान पर वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।
उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है। सड़क पर पैरापिट भी है। घटना स्थल के पास मोड़ के बाद लगातार ढाल पाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ढाल होने के कारण चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। वाहन पैरापिट को टक्कर मारते हुए करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिरा है। जहां पर वाहन गिरा है, वहां भी पहुंच कर जांच की गई है। आगे विस्तृत जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी। स्थलीय निरीक्षण में लीड एजेंसी के सहायक निदेशक नरेश संगल सहायक निदेशक, ईई जगदीश खाती, एआरटीओ सत्येंद्र राज व राजेंद्र विराटिया, आरआई नीलेश, एई मनीषा सेठी के साथ पुलिस के भी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंबल स्ट्रिप बनाया जाए
टीम ने संस्तुतियां भी की है। इसमें लोक निर्माण विभाग को तीव्र ढलान के दृष्टिगत रंबल स्ट्रिप बनाए जाने को कहा गया है। पैरापिट के साथ क्रैश बैरियर भी लगाने की भी संस्तुति की गई है, जिससे सुरक्षा की दोहरी व्यवस्था रहे। मोड़ पर मार्ग की ज्यामिति ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित स्थान पर गति सीमा और दुर्घटना संभावित स्थल के बोर्ड लगाने की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें