फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो दिन से सड़क पर झूल रहा एचटी लाइन एबीसी केबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहलवाहेडी गांव के समीप लटका है केबिल, शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यानI
विज्ञापन


ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े हलवाहेड़ी गांव में दो दिन से मुख्य मार्ग पर एचटी लाइन का एबीसी केबिल झूल रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों और बिजलीघर को दी है, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन




ब्रह्मपुर बिजलीघर से हलवाहेड़ी गांव को जाने वाली विद्युत लाइन का एक एचटी केबिल दो दिन पहले मुख्य मार्ग पर नीचे लटक गया था। केबिल इतना नीचे है कि पैदल चल रहे व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ सकता है। रात के समय यह केबिल नजर भी नहीं आ रहा है। ऐसे में इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पोल पर लगी एंगल के टूट जाने से यह केबिल नीचे लटक गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से यह केबिल लटका है। वह बिजलीघर और अधिकारियों को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह तत्काल इसको ठीक कराने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें