फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iब्रह्म कमल संस्कृत संगम मंच के कलाकारों ने प्रस्तुति से बांध समाI
विज्ञापन




10वीं गढ़वाल राइफल्स का 60वां स्थापना दिवस कारगी चौक स्थित एक वेडिंग पॉइंट में मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रह्म कमल संस्कृत संगम मंच के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधा।



कार्यक्रम की शुरुआत विक्टोरिया क्रॉस अमर बलिदानी गब्बर सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण कर की गई। बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास, युद्ध क्षेत्र में किए गए योगदान और पुरानी यादों को साझा किया। 1971 के युद्ध, 1999 में कारगिल युद्ध एवं वर्ष 2003-04 में कांगो एवं लेबनान शांति सेना के रूप में किए गए योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन राजेंद्र रतूड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान थल अध्यक्ष एवं गढ़वाल राइफल्स करनाल ऑफ द रेजीमेंट की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष एनडी बसलियाल एवं महासचिव राजेंद्र रतूड़ी ने रेजिंग डे में सम्मिलित हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ब्रिगेडियर जीएस उत्पल, ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह, कैप्टन सच्चिदानंद थपलियाल, धीरेंद्र सिंह बिंगवाल, हवलदार कमल सिंह, सूबेदार दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें