फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोल नहीं पाती है पीड़िताI
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया है। उसकी हरकत को बच्ची के ताऊ ने देखा तो पता चला कि वह इससे पहले भी कई बार बच्ची के साथ ऐसा कर चुका है। बच्ची के परिजनों ने युवक को पकड़ा और थाने ले आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह काम पर जाने से पहले अपनी बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। उनकी बेटी बोल नहीं पाती। वह शनिवार को भी रोज की तरह काम पर गई थी। इसी बीच उनकी जेठानी का फोन आया। जेठानी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया है। यह सब उसके ताऊ ने देख लिया। उसके ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला जब अपने घर पहुंची तो बच्ची ने इशारों में अपनी मां को यह सब बताया और वह रोने लगी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी ठेली लगाता है। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची के साथ पहले भी तीन बार दुष्कर्म कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें