फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मास्टर खिलाड़ी दिखाएंगे विभिन्न खेलों के हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय नेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स का आयोजन 13 से 15 जून तक किया जाएगा। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में युवाओं के साथ मास्टर खिलाड़ी भी अपना हुनर दिखाएंगे। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 30 से 80 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी फुटबाल, आर्चरी, शूटिंग और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता के संबंध में प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के महासचिव मोइन खान ने बताया, नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कर लिया है। इसमें उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू एंड कश्मीर आदि राज्यों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। वहीं, सोसाइटी के संरक्षक संतोष बडोनी व अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा, उत्तराखंड में इस प्रकार के आयोजनों से हमारे प्रदेश को एक नई पहचान मिलेगी और पूरे भारतवर्ष में मास्टर्स खेलों के आयोजन में एक अलग ही स्थान मिलेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य मास्टर्स खिलाड़ियों को मंच देना है, जिससे वे युवा खिलाड़ियों को स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकें। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, विनोद पांडेय, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, केबी गुरुंग, एलएम भट्ट, प्रीतेश जोशी, मनीष रणकोटी, भूपेंद्र सिंह रावत, बलवीर असवाल, राजेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें