फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हॉकी प्रतियोगिता में मसूरी पब्लिक स्कूल और युवा स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमसूरी खेल संघ की ओर से 25वीं सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजितI
विज्ञापन




मसूरी खेल संघ की ओर से 25वीं सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा। पहले दिन प्रतियोगिता के तीन मैच खेले गए।



हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मसूरी पब्लिक स्कूल में आयोजित 25वीं सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मसूरी पब्लिक स्कूल की निदेशक जोयितो मुखर्जी और प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 19 जूनियर वर्ग बालक में मसूरी पब्लिक स्कूल और हैंपटन कोर्ट स्कूल के बीच खेला गया। मसूरी पब्लिक स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच अंडर 14 बालक वर्ग सब जूनियर में मसूरी पब्लिक स्कूल और ताज क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मसूरी पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच अंडर 19 बालक वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल और युवा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया, इसमें युवा स्पोर्ट्स क्लब ने 1-0 से मैच जीता। मसूरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत, डॉ. नीरज सिंघल, सौरभ सोनकर, साहिल सोनकर, रफीक अहमद, अजय भंडारी, राजेंद्र शाह, नवीन शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें