एक जुलाई, 1971 में जन्मी मुन्नी देवी शादी के बाद सबसे पहले महिला मंगल दल की अध्यक्ष रहीं। मुन्नी देवी नारायणबगड़ नलगांव की मूल निवासी हैं। वें दसवीं पास हैं। वे 2014 से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली भी रह चुकी हैं।
मुन्नी देवी का राजनीतिक अनुभव लंबा नहीं है, लेकिन पति व दिवंगत विधायक मगन लाल शाह का 25 साल का राजनीतिक कॅरियर के चलते वह राजनीति से अच्छी खासी वाकिफ हैं। मुन्नी ने वर्ष 2014 में पहली बार जिला पंचायत के सदस्य के लिए कोठली से चुनाव लड़ा था। उन्होंने पहले ही चुनाव में बाजी मारी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हाथ आजमाया और निर्वाचित होने में कामयाब रहीं। जिला पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए केंद्र सरकार के पंचायती राज विभाग ने नवंबर 2017 में उन्हें पुरुष्कृत भी किया गया था।
जीत के बाद मुन्नी देवी का कहना है कि, वे अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी। विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की दिशा में वह गंभीरता से काम करेंगी। बता दें कि, थराली के विधायक मगन लाल शाह के 26 फरवरी को असामयिक निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव हुए। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी दिवंगत विधायक की पत्नी हैं। मुन्नी ने कहा कि उनके पति का थराली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का था, चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ है लिहाजा पति का यह सपना वह जरूर पूरा करेंगी।
Munni Devi BJP Candidate
- फोटो : amar ujala
माकपा कुंवर राम 1034
कांग्रेस जीत राम 23756
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 25737
यूकेडी कस्वी लाल 1365
निर्दलीय बीरी राम 587
नोटा 705
पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26