फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की कुर्सी तक कैसे पहुंचीं गांव की ये साधारण सी महिला, संघर्षों से भरी है इनकी कहानी

Fri, 01 Jun 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Munni Devi BJP Candidate
विज्ञापन

उत्तराखंड की थराली विधानसभा से उपचुनाव जीतीं भाजपा की मुन्नी देवी की कहानी महिलाओं के लिए मिसाल है।

विज्ञापन


प्रदेश के दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने गुरुवार को जारी चुनाव परिणामों में 1981 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जीतराम को हराकर जीत हासिल की है। मुन्नी देवी क्षेत्र की पहली महिला विधायक बनीं हैं।

मुन्नी देवी कभी गांव की साधारण महिलाओं में शामिल थीं। आम महिलाओं की तरह गांव में रोजमर्रा के कामकाज करती थीं, लेकिन अब वह उनके बीच से निकलकर उत्तराखंड विधानसभा में पहुंच गयी हैं। आइए जानते हैं मुन्नी देवी शाह की संघर्षों से भरी कहानी।

विज्ञापन

पति के सपने को जरूर करूंगी पूरा

magan lal shah
एक जुलाई, 1971 में जन्मी मुन्नी देवी शादी के बाद सबसे पहले महिला मंगल दल की अध्यक्ष रहीं। मुन्नी देवी नारायणबगड़ नलगांव की मूल निवासी हैं। वें दसवीं पास हैं। वे 2014 से अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली भी रह चुकी हैं।

मुन्नी देवी का राजनीतिक अनुभव लंबा नहीं है, लेकिन पति व दिवंगत विधायक मगन लाल शाह का 25 साल का राजनीतिक कॅरियर के चलते वह राजनीति से अच्छी खासी वाकिफ हैं। मुन्नी ने वर्ष 2014 में पहली बार जिला पंचायत के सदस्य के लिए कोठली से चुनाव लड़ा था। उन्होंने पहले ही चुनाव में बाजी मारी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हाथ आजमाया और निर्वाचित होने में कामयाब रहीं। जिला पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए केंद्र सरकार के पंचायती राज विभाग ने नवंबर 2017 में उन्हें पुरुष्कृत भी किया गया था।
 
जीत के बाद मुन्नी देवी का कहना है कि, वे अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी।  विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की दिशा में वह गंभीरता से काम करेंगी। बता दें कि, थराली के विधायक मगन लाल शाह के 26 फरवरी को असामयिक निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव हुए। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी दिवंगत विधायक की पत्नी हैं।  मुन्नी ने कहा कि उनके पति का थराली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का था, चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ है लिहाजा पति का यह सपना वह जरूर पूरा करेंगी।
विज्ञापन

मतगणना 15वां और आखरी चरण के बाद जानिए किसे मिले कितने वोट

Munni Devi BJP Candidate - फोटो : amar ujala
माकपा कुंवर राम      1034
कांग्रेस  जीत राम       23756
बीजेपी मुन्नी देवी शाह 25737
यूकेडी कस्वी लाल      1365
निर्दलीय बीरी राम       587
नोटा         705

पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें