फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी को लिखी कविता तो PMO ने कहा थैंक्स

Wed, 02 Mar 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित नथुवावाला ढॉंग की दीपिका पुंडीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कविता भेजी तो दीपिका की लिखी कविता पर उन्हें पीएमओ से जवाब मिला।
विज्ञापन


कविता की प्रशंसा करते हुए पीएमओ ने उनका धन्यवाद किया है। इस कविता में दीपिका ने प्रधानमंत्री के अब तक कार्यकाल और उनके व्यक्त्तिव को केंद्रित किया है।
विज्ञापन


कविता यह है
एक अनोखी कहानी है, जिसे दूर तक फैलानी है
यह सबको समझानी है इसमें मेरी नादानी है
जिसे सबको भुलानी है।
एक चाय बेचने वाला इंसान,जिसने पाया गौरव सम्मान,
जिनके आदर्श बड़े निराले है,जो सबको समान समझने वाले है।
गंगा का बेटा और जनता का सेवक,
अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम पाया है, आज वो ही सार दुनिया पर छाया है।
लोग अपना भला करते है, वो दुनिया का भला कर दिखाते है।
लोग अपने लिए जीते है, वो दुनिया के लिए जीना चाहते है
लोग अपने मन की बात छिपाते है, वो तो सारी दुनिया को मन की बात बताते है
बेटियों को सुकन्या और गरीबों को जन-धन तक पहुंचाया है।
हर घर शौचालय और स्वच्छ भारत अभियान चलाया है।
विश्व बंधुत्व और भाईचारा पुरी दुनिया में फैलाया है, मेक इन इंडिया को सफल कर दिखलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें