फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: थाईलैंड के इस कदम से उत्तराखंड में 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 06 Apr 2017 03:56 PM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
जाॅब
विज्ञापन
थाईलैंड के बड़े कदम से उत्तराखंड में 50 हजार को रोजगार मिलेगा। इसके लिए थाईलैंड एसेंबली के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने पंतनगर सिडकुल के उद्योगों का भ्रमण किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। राज्य से पलायन रोकने और रोजगार के संसाधन जुटाने की पहली कड़ी में पंतनगर सिडकुल में थाईलैंड पांच हजार करोड़ से अधिक का निवेश करने जा रहा है।

केंद्र सरकार की संस्तुति के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करके थाईलैंड एसेंबली के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने पंतनगर सिडकुल के उद्योगों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Trending Videos

पांच हजार करोड़ का भारी निवेश

त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala
पांच हजार करोड़ के भारी निवेश को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी थाईलैंड के शिष्टमंडल को राज्य के विशेष विमान से पंतनगर भेजा।

शुरुआती दौर में थाईलैंड की चार बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां यहां निवेश करेंगी। इससे सीधे तौर पर पंतनगर सिडकुल में राज्य के करीब 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो जाएंगे।

बड़े निवेश के मद्देनजर पंतनगर सिडकुल अब थाइलैंड की फैक्ट्रियों के लिए अलग से एन्क्लेव बनाने की तैयारी कर रहा है, ताकि वहां सिर्फ थाईलैंड की फैक्ट्रियां ही लगाई जा सकें।

थाईलैंड एसेंबली के सहयोग से यहां जो बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी उनमें फूड प्रोसेसिंग, सी-फूड्स, मैरीन प्रोडक्ट, फिशरीज प्रोडक्ट, रबर, राइस एक्सपोर्ट, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रानिक्स पार्ट्स, फ्रूट का निर्यात, टेलीकम्युनिकेशन और बिजली सेविंग जैसे कारखाने यहां अपना उत्पादन शुरू करेंगे। इसमें कुछ उद्योग सितारगंज सिडकुल में ही स्थापित किए जाएंगे। 

पंतनगर और सितारगंज सिडकुल का लिया जायजा

rudrapur sidcul - फोटो : amar ujala
सिडकुल के कुमाऊं रेंज के इंचार्ज और सिडकुल आरएम गणपति सिंह रावत ने बताया कि एक अप्रैल को थाईलैंड एसेंबली के तीन सदस्यीय दल ने दौरा किया था।

इनमें थाईलैंड एसेंबली के डीपरी चीफ आफ मिशन अमीरथ सुगंधा विरोम, प्रथम सचिव चित्रा पोर्न और पत्तामोन पंचाविनिन थे। उन्हें पंतनगर और सितारगंज सिडकुल क्षेत्र का दौरा कराया गया।

पंतनगर सिडकुल में शिष्टमंडल को टाटा, बजाज, नेस्ले और डेल्टा जैसी बड़ी कंपनियों के प्लांट भी दिखाए गए। शिष्टमंडल पूरी तरह से संतुष्ट होकर लौटा है। जल्द ही यहां पुन: आकर निवेश के कागजात पर करार करेगा।
विज्ञापन

थाईलैंड की फैक्ट्रियों को अलग से दी जाएगी जमीन : एमडी

sidcul
सिडकुल के एमडी डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि थाईलैंड की 12 से अधिक कंपनियों के आने की संभावना है। इससे राज्य के 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।  जल्द ही थाईलैंड से उद्योगों का आना शुरू हो जाएगा। 

पहले चरण में ये कंपनियां आएंगी पंतनगर सिडकुल
शिष्टमंडल से जो इशारा मिला है उनमें थाईलैंड की एससीजी ग्रुप, सीपी ग्रुप, आईटीडी सीमेंटेशन, थाई सम्मित शामिल हैं। ये थाईलैंड की बड़ी कंपनियां हैं, जो भारत में विभिन्न सेक्टरों में पहले से ही काम कर रही हैं। यही कंपनियां पहले चरण में यहां अपना उत्पादन शुरू करेंगी। उसके बाद अन्य कंपनियां आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें