फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 में हुए हमले का हीरो है ये सपूत

Wed, 27 Nov 2013 09:59 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बरस पहले मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में उत्तराखंड के सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ट ने अदम्य साहस से आतंकियों के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने दिया।
विज्ञापन


नेरिमेन हाउस में आतंकियों के खिलाफ बोला हमला
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसडी) की 51 विशेष दस्ते में शामिल हवलदार गजेंद्र ने नेरिमेन हाउस में जमे आतंकियों के खिलाफ जवाबी हमला बोला था।

दुश्मन की गोलियों और हथगोले से गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपने टीम को आतंकियों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’

देहरादून के पास एक छोटे से कस्बे गणेशपुर निवास गजेंद्र सिंह ने मुंबई में हुए आतंकवादियों के हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

10 पैरा के हवलदार गजेंद्र ने बतौर कमांडो एनएसजी ज्वाइन की थी, जिसके जिम्मे मुंबई हमले में आतंकियों से उनका महत्वपूर्ण ठिकाना नेरिमेन हाउस मुक्त करवाना था।
विज्ञापन


नेरिमेन हाउस की छत पर जिस समय गजेंद्र सहित दूसरे कमांडों उतरे तो 6 नागरिक आतंकवादियों के कब्जे में थे। टीम को लीड करते हुए जब गजेंद्र बहुमंजिला भवन में दाखिल हुए तो आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

टीम को आगे बढ़ने में सहयोग किया
टीम को लीड करते हुए गजेंद्र ने आतंकियों तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित स्थान चाहिए था जहां से जवाबी हमला बोल कर उन्हें ढेर किया जाता।

पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’

गजेंद्र ने भारी गोलीबारी के बीच टीम को आगे बढ़ने में सहयोग किया, लेकिन अचानक दुश्मन का एक हथगोला ठीक उनके पास फटा।

घायल होने के बावजूद वह पीछे नहीं हटे और गोलियों की बौछार में टीम को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उनके इस बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य वीरता अलंकार अशोक चक्र प्रदान किया गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें