मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा का असर लोगों के दिलो दिमाग पर पड़ रहा है। हिंसा से दहशतजदा उत्तराखंड के लोग यूपी न जाने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
रविवार को दहशत के कारण रुड़की के ढंडेरा में डेंगू का एक मरीज इलाज के लिए मेरठ नहीं गया।
यूपी के मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा का सीधा असर शहर में दिखने को मिल रहा है। एक ओर वाहनों से भरे रहने वाले हरिद्वार दिल्ली हाइवे पर संनाटा दिखा।
पढें, यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'
तो वहीं दूसरी ओर शनिवार और रविवार को यूपी जाने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। किसी अनहोने की आंशका के चलते लोग शहर से बाहर न निकलने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
यूपी में भड़की हिंसा से दहश्ात
ढंडेरा निवासी इश्तखार डेंगू की बीमारी से ग्रस्ति है। रविवार को इश्तखार को इलाज के लिए मेरठ जाना था। लेकिन मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा के कारण वह इलाज के लिए मेरठ नहीं गया। परिजनों के अनुसार यूपी में भड़की हिंसा के कारण इश्तखार इलाज के लिए मेरठ जाने से कतर रहा।