फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस : कर्नल मनी और कर्नल सुनील बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस इंडियन ट्री ओपन सीनियर्स आइटीएफ (एमटी200) टूर्नामेंट का समापन हो गया। डालनवाला स्थित एक निजी एकेडमी में आयोजित टूर्नामेंट में 65+ आयुवर्ग के युगल मैच में कर्नल मनी मोहन नेहरू व कर्नल सुनील पांडेय की जोड़ी ने प्रदीप वालिया व शमशेर सिंह को 6-2, 6-4 से हरा चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा प्रथम 50+ आयुवर्ग के एकल मैच में विजेंद्र चौहान ने क्रांति नंदा को 6-3, 6- 4 से, युगल मैच में विजेंद्र चौहान व संचित जैन ने अविनीश चंद्र रस्तोगी व सलभ सिंहपुरिया को रोमांचक मुकाबले में 7-6, 4-6, 10- 1 से सुपर टाई ब्रेक में हराकर जीत हासिल की। 65+ आयुवर्ग में मनी मोहन नेहरु ने एचएस बिष्ट को 6-1, 6-2 से, 35+ आयुवर्ग में विकल्प पांडेय ने मेनोलिन सेथुनाथ को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर 6-4, 2-6, 12-10 से, 40+ एकल वर्ग के मैच में सचिन कुमार ने सौर्य वर्मा को 6-0, 6-1 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें