फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों ने कृषि सचिव पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कृषि मंडी समिति विकासनगर के सचिव पर किसानों के उत्पीड़न और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सचिव को हटाने की मांग पर एसडीएम के माध्यम से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूनियन के यूनियन के जिला अध्यक्ष विमल तोमर ने कहा कि लंबे समय से काश्तकार मंडी सचिव से कृषि मंडी विकासनगर के परिसर में डिस्पले बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी ये मांग पूरी नहीं हो पा रही है। डिस्पले बोर्ड न लगे होने के कारण काश्तकारों को सब्जियों के रोज के मंडी रेट मालूम नहीं चल पाते। जिसका आढ़ती खूब फायदा उठाते हैं। कहा कि मंडी परिसर में कोई शौचालय भी नहीं है। कृषि समिति में दूर दराज से आने वाले काश्तकारों के ठहरने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है जबकि, नियमानुसार कृषि मंडी में किसान भवन का होना अनिवार्य है। मंडी परिसर के अंदर बनी सड़क भी पूरी तरह से टूटी हुई है। जिस कारण वहां पर गंदगी का अबंार लगा रहता है। मंडी समिति कार्यालय के सामने बना पार्क भी लंबे समय से बदहाल है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए भी व्यवस्था करवाने की मांग की। कहा कि उक्त समस्याओं के निस्तारण के नाम पर मंडी सचिव द्वारा काश्तकारों को सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में विमल तोमर, गुलफाम अहमद, खजान सिंह, सारिक, नेक मोहम्मद, सादिक, जगबीर सिंह, जोगेंद्र सिंह बेदी, राजा, अंकित, समय, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें