फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिना सत्यापन कराए रखे किरायेदार, 15 लाख रुपये के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
डालनवाला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 510 मकानों की चेकिंग की, जिसमें से 153 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया हुआ था। इन सभी के 15.30 लाख रुपये के चालान किए गए। इस कार्रवाई की जद में सबसे ज्यादा पीजी और हॉस्टल संचालक आए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर डालनवाला पुलिस ने रविवार तड़के सत्यापन अभियान शुरू किया था। एसएचओ डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में सूचना मिल रही थी कि काफी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया है। इसी के मद्देनजर चार अलग-अलग टीमों को गठित किया गया। इन टीमों ने ओल्ड डालनवाला और करनपुर बाजार में 510 मकानों की चेकिंग की।

इस दौरान पाया गया कि यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने पीजी और हॉस्टल बनाकर छात्रों को किराये पर रखा है। इनका सत्यापन नहीं कराया गया है। इन सभी के प्रति 10 हजार रुपये के चालान काटे गए। बता दें कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का सत्यापन कराना बेहद आवश्यक है। इसके लिए कोई भी उत्तराखंड पुलिस एप या थाने-चौकी में फॉर्म भर सत्यापन करा सकता है। सत्यापन की रिपोर्ट व्यक्ति विशेष के संबंधित थाने से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें