फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पटेलनगर पुलिस को बताया कि नदीम निवासी ब्राह्मणवाला ने डेढ़ साल पहले उसका नंबर एक सहेली से लिया था। एक दिन उसने घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया और कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। वह जबरदस्ती उसे कॉल करता था। एक दिन नदीम ने उसे कांवली रोड स्थित एक होटल में बुलाया। उस पर विश्वास कर वह होटल में चली गई। वहां पर नदीम ने शादी करने की बात कही। वह भी राजी हो गई। इसके बाद उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा। एक दिन उसने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी नदीम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें