फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार रखे हैं तो जल्दी से कर लें ये काम, वरना भुगतना पड़ेगा भारी जुर्माना

Mon, 16 Sep 2019 08:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन किया। पुलिस की कार्रवाई से मकान मालिकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरानपुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर जिले में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह सिविल लाइंस कोतवाली और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन किया।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सोत में 57 किरायेदारों का सत्यापन किया जबकि चार मकान मालिकों को बिना सत्यापन के पकड़ा। पुलिस ने चारों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए दस-दस हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा। वहीं, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर में 57 मकानों में किरायेदारों का सत्यापन किया। 11 मकान मालिकों को बिना किरायेदार सत्यापन के पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस लोगों पर लगाया एक लाख का जुर्माना

पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एक लाख दस हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया। कार्रवाई देख कई मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए फार्म लेने कोतवाली पहुंचे। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अभियान के तहत संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।

वही, औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान बिना सत्यापन के रह रहे दस लोगों के चालान कर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। रविवार को एसआई प्रदीप रावत ने औद्योगिक क्षेत्र और रायपुर गांव में किराये पर रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया।

कार्रवाई की भनक लगते ही कई बाहरी लोग फरार हो गए। एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि दस लोगों के चालान कर एक लाख रुपये की वसूली की गई है। साथ ही 240 लोगों का सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें