देहरादून। प्रेमनगर में किराएदार ने मकान मालिक की नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। वो भी नाबालिग बताया गया है।
प्रेमनगर क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली वारदात 16 मार्च की है। पीड़ित दहशत के कारण चुप्पी साधे रही। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित परिवार के यहां किराएदार था। मकान खाली करने के दिन आरोपी मालिक की नौ साल की बेटी को चाकलेट देने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़ित बालिका को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परिजनाें को बाद में इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी पकड़ लिया। आरोपी भी नाबालिग बताया गया है।