फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए चलेंगी दस स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

Fri, 07 Jul 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में पांच जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन दिल्ली और बरेली से होगा। साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों को ज्वालापुर और मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर आवागमन में दो-दो मिनट रोका जाएगा। ट्रेनों का संचालन 10 से 21 जुलाई तक होगा।      
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी हो गया है। जिसमें कांवड़ मेला स्पेशल में दिल्ली से हरिद्वार स्टेशन तक 74023 तक चलेगी। यह ट्रेन शाम 8 बजे से दिल्ली से चलेगी और रात 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी, वापसी हरिद्वार से सुबह 2.05 बजे वापसी होगी।

ट्रेन 64557 दिल्ली से शामली होते हुए सहारनपुर, रुड़की से होते हुए हरिद्वार आएगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 4.45 बजे चलकर हरिद्वार रात 12.45 बजे पहुंचेगी और फिर रात में 1.10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


तीसरी ट्रेन 04059 दिल्ली से हापुड़, गजरोला बाया नजीबाबाद से लक्सर होते हुए हरिद्वार आएगी और वापसी में टपरी मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए दिल्ली जाएगी।

यह ट्रेन दिल्ली से शाम 8.10 बजे चलकर सुबह 5.25 बजे हरिद्वार आएगी और हरिद्वार से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। चौथी ट्रेन 04388 हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन को कंट्रोल रूम बनेगा       

यह ट्रेन सुबह 9.55 बजे हरिद्वार से चलकर 10.45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। फिर ऋषिकेश से दोपहर 2.35 बजे चलकर हरिद्वार 3.45 बजे पहुंचेगी। पांचवीं ट्रेन बरेली से 0436970 हरिद्वार तक चलेगी।

यह ट्रेन बरेली से शाम 8.40 बजे चलकर हरिद्वार रात 01.30 पहुंचगी और हरिद्वार से दोपहर बाद 4 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन 10 से 21 जुलाई तक कांवड़ मेला स्पेशल के नाम से चलेगी।

इसके अलावा अहमदाबाद मेल, लिंक एक्सप्रेस, श्री गंगानगर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर और हेमकुंड एक्सप्रेस मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर आवागमन के समय दो-दो मिनट रुकेगी।       
 
कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम बनाने सहित तैयारियों के मद्देनजर डीसीएम जेएस मीणा ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कंट्रोल रूम के संचालन के साथ-साथ अन्य तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के समय में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को इस दौनान बिना किसी अति आवश्यक कार्य के अलावा अवकाश भी नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने समस्त स्टाफ को यात्रा में सतर्क रहने को कहा। डीसीएम मीणा ने स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसआई इंदरकांत शर्मा से सुरक्षा बरतने और अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें