फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मां के पास सो रहे 10 महीने के बच्चे को उठा ले गया बदमाश, पुलिस में हड़कंप

Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात दस माह के बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई पटेलनगर पुलिस ने आरोपी को लालपुल से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया। आरोपी बालक को बेचने के इरादे से उठाकर ले गया था। मुरादाबाद की ट्रेन छूटने के कारण दंपति स्टेशन पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी बच्चे को अगवा कर ले भागा।

विज्ञापन


मुरादाबाद के मझौला निवासी आशीष सक्सेना सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार रात उन्हें परिवार के साथ मुरादाबाद जाना था। लेकिन, जब तक वह स्टेशन पर पहुंचे काठ गोदाम निकल चुकी थी। जिसकी वजह से आशीष को अपनी पत्नी और दस माह के बेटे वंश के साथ रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा।

इसी दौरान उनके पास एक युवक पहुंचा और मीठी-मीठी बातें कर उनका विश्वास जीत लिया। काफी देर तक आरोपी दंपति के पास बैठा रहा। इसी बीच दंपति की आंख लग गई। मौका मिलते ही आरोपी मां के पास सो रहे दस माह के बच्चे को उठा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां की आंख खुली तो बच्चे को पास न पाकर शोर मचा दिया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे मिली सूचना पर पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार लक्खी बाग चौकी पुलिस के साथ आरोपी की धरपकड़ में जुटे। इसी बीच पटेलनगर कोतवाली की चीता मोबाइल को लाल पुल पर बच्चे के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी आनंद सिंह ठाकुर निवासी गांधी ग्राम ने बच्चे के अपहरण की बात स्वीकार की। एसपी सिटी ने बताया कि जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चीता मोबाइल के सिपाही तेजपाल सिंह और आदेश कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें