फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों से मांगी 10 लाख की फिरौती, नहीं देने पर...

Thu, 14 Sep 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभी पूर्व विधायक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सुलझा भी नहीं पाई है कि नारसन विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


फिरौती की रकम 20 सितंबर तक न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। प्रधानाध्यापक के नाम भेजे रजिस्ट्री पत्र में दो नाम लिखे गए हैं। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

सिविल लाइंस निवासी रवींद्र कुमार नारसन क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खटका में बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनके साथ तीन महिला शिक्षक शशी गर्ग, संगीता शर्मा,  शशी बाला और दो अन्य पूरण चंद्र और देवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

​बुधवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित निवास पर प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार के घर एक पत्र परिजनों को मिला। शाम को प्रधानाध्यापक ने पत्र खोला तो हक्के-बक्के रह गए। रजिस्ट्री डाक से मिले पत्र में प्रधानाध्यापक और स्कूल के पांच अन्य शिक्षकों से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

बदमाशों ने रकम देने के लिए 20 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है। साथ ही पत्र में चेतावनी दी यदि इसकी जानकारी पुलिस को दी और मांगी गई रकम देने में आनाकानी की तो जान से मार दिया जाएगा। रजिस्ट्री पत्र लक्सर से पोस्ट किया गया है।

पत्र के लिफाफे के बाहर रवींद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम भोकरहेड़ी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का लिखा हुआ है। जबकि अंदर पत्र में बदमाश ने अपना नाम शौकीन उर्फ कालिया लिखा है। सिविल लाइंस कोतवाली निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। धमकी भरा पत्र 11 सितंबर की दोपहर रजिस्ट्री किया है। जांच के लिए पुलिस टीम लक्सर पोस्ट आफिस भेज दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें