फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर तैयार हुआ अस्थायी पुल , जल्द वापस लौटेंगे प्रवासी

Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
अस्थायी पुल
विज्ञापन

नजंग में भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर अस्थायी पुल तैयार हो गया है और इससे आवाजाही भी शुरू हो गई है। अब नेपाल में लगभग डेढ़ किमी मार्ग की मरम्मत किया जाना बाकी है। जल्द ही माइग्रेशन पर गए ग्रामीण इस पुल से घोड़े-खच्चर और भेड़ों के साथ लौट सकेंगे।

विज्ञापन


मालूम हो कि सीमा के लिए सड़क निर्माण के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, जबकि आपदा से लखनपुर और नजंग में पुल बह गए थे। माइग्रेशन पर व्यास घाटी के सात गांवों में गए ग्रामीणों के लौटने के लिए मार्ग नहीं होने और उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ने से समस्या बढ़ती जा रही थी।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा नेपाल प्रशासन के सहयोग से लखनपुर और नजंग में महाकाली नदी पर पुल बनाने का काम शुरू किया गया। नजंग में भी पुल बनकर तैयार हो गया है। अब व्यास घाटी के ग्रामीण नजंग से नेपाल के रास्ते होते हुए लखनपुर में भारत में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें