फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर टैंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 9 की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 06 Oct 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tempo accident
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव में जुट गर्इ है। बता दें कि उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और भुक्की के बीच हादसा हुआ।  यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और खार्इ में गिर गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गर्इ है। टीम शवों को खार्इ से बाहर निकालने में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश होने की वजह से घायलों के रेस्क्यू होने में परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिनी बस के खार्इ में गिरने से गर्इ थी 14 लोगों की जा चुकी जान  

बता दें कि इससे पहले भी उत्तरकाशी  में एक मिनी बस गिरने से बड़ा हादसा हो चुका ह। बीते चार सितंबर को भटवाड़ी के निकट जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में आकर एक टैंपो ट्रेवलर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा था।

हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। ये लोग गंगोत्री में देव डोली को स्नान कराने के बाद गांव लौट रहे थे।

मरने वालों में दो दंपती और पिता-पुत्री शामिल थे। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले थे और रिश्तेदार बताए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें