Dehradun Weather News: बारिश से कई जगह ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिली। खासकर डालनवाला, राजपुर रोड, घंटाघर और आईएसबीटी के पास लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में दिनभर हुई बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। देर रात तक जारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रुक रुककर देर रात तक जारी रही। इसके चलते कई जगह ट्रैफिक जाम की भी समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
खासकर डालनवाला, राजपुर रोड, घंटाघर और आईएसबीटी के पास लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीकेंड के चलते दूसरे राज्यों से आए लोगों को भी कुछ समय ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। बारिश के चलते देहरादून का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
उधर, देर रात तक हुई तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव भी हुआ। एस्लेहॉल चौक, रेलवे स्टेशन चौक, माजरा चौक, आईएसबीटी चौक, धर्मपुर चौक में जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।