फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के बाद केदारनाथ दर्शन के लिए जा रही तेलंगाना की महिला तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 13 May 2019 06:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे 35 सदस्यीय यात्री दल में शामिल एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम से बताया गया कि तेलंगाना प्रदेश के 35 यात्रियों का दल चारधाम यात्रा पर आया हुआ था। यह दल बदरीनाथ धाम के दर्शन कर जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर नगरासू के एक होटल में रुका हुआ था।

सोमवार को दल में शामिल महिला वेंकटा सुबम्मा (49) पत्नी चिन्नावेंकटारेड्डी निवासी निकट रामा मंदिर, आरागीनामरा कैंप रायचूर, जवल्लगढ़ा कर्नाटक का दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला पहले से दिल की बिमारी से ग्रसित थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों द्वारा डीएम को पत्र सौंपकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार लगाई गई, जिसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें