फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मसूरी में ही बैठेंगे तहसीलदार और पटवारी, खत्म होगी दून-धनोल्टी जाने की दुश्वारी

Fri, 04 Aug 2023 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

अभी तक मसूरी देहरादून तहसील का ही हिस्सा था। लेकिन, अब राज्य सरकार ने मसूरी को नई तहसील बनाने की घोषणा कर दी है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है। मसूरी के तहसील बनने अब जिले में आठ तहसील हो जाएंगी।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक मसूरी के आसपास के गांवों को हर काम के लिए देहरादून या धनोल्टी भागना पड़ता था, लेकिन अब मसूरी के अलग तहसील बनने से तहसील स्तर की हर सुविधाएं उन्हें पास में ही मिल जाएंगी। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी मसूरी से बैठने से लोगों की खाता-खतौनी से संबंधित और आय, जाति आदि प्रमाणपत्रों को बनाने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक मसूरी देहरादून तहसील का ही हिस्सा था। लेकिन, अब राज्य सरकार ने मसूरी को नई तहसील बनाने की घोषणा कर दी है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है। मसूरी के तहसील बनने अब जिले में आठ तहसील हो जाएंगी। मसूरी तहसील में इसके आसपास के बीस गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है।

ये गांव अभी देहरादून या धनोल्टी तहसील के अंतर्गत आते थे। ऐसे में यहां के लोगों को खाता-खतौनी जैसे जरूरी कामों के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें देहरादून या धनोल्टी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उनकी खाता-खतौनी का रिकॉर्ड भी मसूरी तहसील में होगा।
विज्ञापन


Mussoorie: 200 साल में पहली बार मसूरी को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा,  कैबिनेट के फैसले से शहर में खुशी की लहर

इसके अलावा उन्हें आय, जाति, वृद्धावस्था, विकलांग प्रमाणपत्र आदि प्रमाणपत्रों के लिए भी नहीं भागना पड़ेगा। एडीएम प्रशासन एसके बरनवाल ने बताया कि मसूरी और आसपास के लोगों को अब तहसील स्तर के सभी कार्यों के लिए दून नहीं आना पडेगा। वहां नियमित रूप से तहसीलदार, पटवारी, के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बैठेंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब मसूरी और आसपास के लोगों को जरूरी दस्तावेजों के लिए देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। उन्हें तहसील स्तर की हर सुविधा मसूरी में ही प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें