फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 14 May 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के नगऊ गांव की बंजर भूमि पर कराए गए अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जे को हटा दिया। नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचकर कार्रवाई करने के साथ बंजर भूमि पर अतिक्रमण नहीं किए जाने की चेतावनी भी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


ग्राम नगऊ में खाली पड़ी 0.350 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने पिछले वर्ष 14 मई को जिलाधिकारी से की थी। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी से मुलाकात करके भी ग्रामीणों ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी।



इस संबंध में प्रशासन ने आरोपी को पहले 21 दिन का नोटिस दिया था लेकिन, निर्धारित समय में कब्जा न हटाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार मनोहर लाल अंजवाल ने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने के लिए चेतावनी भी दी गई है। कब्जा हटाने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक जयलाल शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक कमलेश शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक युद्धवीर सिंह, सुधीर कुमार, यशपाल पंवार, धर्मवीर सिंह के अलावा ग्रामीण वरुण, प्रदीप तोमर, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें