फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला और युवती बेहोश, कई भेड़-बकरियों के मरने की आशंका

Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)

सार

रूपा देवी और बबीता खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिलाएं बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने दहशत फैला दी। घटना से खेतों में काम कर रही एक महिला और एक युवती बेहोश हो गईं, जबकि छानियों में बिजली गिरने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25 वर्ष) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23 वर्ष) दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए।

Uttarakhand News: सप्ताहभर के मौसम के ठंडे मिजाज से यूपीसीएल को बड़ी राहत, बिजली की मांग में भारी गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है, जिससे वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें