फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: घनसाली पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान

Fri, 03 Jul 2026 04:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)

सार

 परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और विकास कार्यों में कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा शुक्रवार को टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के नेतृत्व में जनसभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और विकास कार्यों में कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई, रोजगार के संकट और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

एक साल पुरानी चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को मजबूत राजनीतिक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं और समस्याओं को समझने का अभियान है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और वर्ष 2027 में जनता के सहयोग से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी और पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की मांग लगातार मजबूत हो रही है और परिवर्तन की शुरुआत जनता के समर्थन से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें