मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल कविता बिष्ट (20) पुत्री संतोष सिंह बिष्ट निवासी महर गांव पट्टी रैका हाल निवास कैनाल रोड़ गुमानीवाला ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में घायल चालक कुंवर सिंह राणा उनकी पत्नी उजला देवी (44) निवासी कोरदी, महीपाल सिंह (40) और उनकी पत्नी दरबा देवी (36), मनीषा (22) पुत्री महीपाल सिंह, गणेश बिष्ट (29) पुत्र पदम सिंह, चंद्रभागा देवी (50) पत्नी उमेद सिंह नेगी, भगवानी देवी (40) पत्नी लक्ष्मण सिंह नेगी सभी निवासी महर गांव, प्रियंका देवी (23) पत्नी शूरवीर रमोला रमोलगांव, रजनी (22) पत्नी दिनेश सिंह कंडियाल गांव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि ब्रेक नहीं लगने से चालक ने गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई।