लाइनों की मरम्मत तक देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। काशीराम गैरोला व शांति प्रसाद गैरोला की कार बादल फटने से नौताड़ गदेरे में बह गई है। मुयाल गांव के सदानंद का एक घोड़ा भी बह गया है। अमृत सरोवर, अमृत वाटिका, सिंचाई गूल भी आपदा की भेंट चढ़ गई है।
डीएम मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियोें को गांव में राहत और बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रिपोर्ट देने को कहा है। फिलहाल गांव में प्रभावित परिवारों के लिए टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।