टिहरी के बाद रुद्रप्रयाग जिले का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
चंपावत जिले की रैकिंग में भी कमाल का सुधार दिखा। जिले ने पांच अंकों की छलांग लगाते हुए प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर रहे ऊधमसिंहनगर को भी पीछे छोड़ दिया। फरवरी में ऊधमसिंहनगर की रैकिंग दूसरे स्थान से खिसक कर छठे स्थान पर पहुंच गई। मामूली सुधार के साथ देहरादून जिले की रैकिंग छठे से पांचवें स्थान पर पहुंची। फरवरी में भी हरिद्वार सबसे आखिरी पायदान पर रहा।
13 जिलों की तुलनात्मक रैकिंग
| रैकिंग |
अप्रैल-जनवरी |
अंक प्रतिशत |
| 1 |
पौड़ी |
89.52 |
| 2 |
ऊधमसिंहनगर |
88.57 |
| 3 |
चमोली |
86.67 |
| 4 |
उत्तरकाशी |
86.67 |
| 5 |
अल्मोड़ा |
85.29 |
| 6 |
देहरादून |
85.19 |
| 7 |
नैनीताल |
84.26 |
| 8 |
बागेश्वर |
83.81 |
| 9 |
रुद्रप्रयाग |
83.33 |
| 10 |
टिहरी |
83.33 |
| 11 |
चंपावत |
83.33 |
| 12 |
पिथौरागढ़ |
78.10 |
| 13 |
हरिद्वार |
75.24 |
| रैकिंग |
अप्रैल-फरवरी |
अंक प्रतिशत |
| 1 |
टिहरी |
96.08 |
| 2 |
रुद्रप्रयाग |
95.10 |
| 3 |
पौड़ी |
91.43 |
| 4 |
चंपावत |
90.02 |
| 5 |
देहरादून |
89.81 |
| 6 |
ऊधमसिंहनगर |
88.57 |
| 7 |
नैनीताल |
87.96 |
| 8 |
अल्मोड़ा |
87.25 |
| 9 |
चमोली |
85.71 |
| 10 |
उत्तरकाशी |
84.76 |
| 11 |
पिथौरागढ़ |
84.76 |
| 12 |
बागेश्वर |
80.00 |
| 13 |
हरिद्वार |
75.24 |
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए टिहरी के मेरे सभी भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत बधाई। यह विकास के प्रति आपकी लगन और परिश्रम का सुफल है। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
टिहरी जनपद के सभी भाई बहनों को बहुत-बहुत बधाई। यह देखकर खुशी होती है कि आज विकास, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन गया। टिहरी गढ़वाल के सभी भाई बहनों की ओर से प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि धन्यवाद करती हूं। - माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद टिहरी
ये हैं 20 सूत्रीय कार्यक्रम
गरीबी हटाओ, किसान मित्र, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, जन-जन का स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, एससी-एसटी एवं ओबीसी कल्याण, महिला और बाल कल्याण, ग्रामीण ऊर्जा, लघु उद्योग, राष्ट्रीय बचत, ग्रामीण सड़क, पर्यावरण एवं वन वृद्धि, श्रमिक कल्याण, सबके लिए शिक्षा, बस्ती सुधार, युवा विकास, ई-शासन, पिछड़ा क्षेत्र विकास, सामाजिक सुरक्षा।
ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: बदरी-केदार के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, आदेश जारी
ये प्रमुख योजनाएं
राष्ट्रीय ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन, जलजीवन मिशन, पीएम आवास शहरी व ग्रामीण, बाल प्रतक्षिण, पीएम मातृत्व वंदना योजना, लघु उद्यमों की स्थापना, पीएमजीएसवाई, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, शुद्ध जमा राशि, बायोगैस संयंत्र आदि।