फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, आप भी आइए...

Thu, 09 Oct 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल के लिए दून से 40 हार्ले डेविडसन गई हैं।
विज्ञापन


साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी झील
हार्ले डेविडसन टिहरी एडवेंचर रैली नाम से हुई इस पहल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड के तकरीबन 40 बाइकर्स शामिल थे।

इससे पूर्व रैली को सुबह साढ़े नौ बजे ईसी रोड स्थित एक माल से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै थे। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य यह संदेश देना है कि उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है।

साहसिक पर्यटन पर फोकस इसलिए किया गया है ताकि राज्य में पर्यटन रोजगार की संभावना में बढ़ोत्तरी हो। इसी क्रम में 42 किलोमीटर लंबी टिहरी झील को साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश बगोली, गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर निदेशक एके द्विवेदी, परिषद के उप निदेशक वीएस चौहान आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें