एसडीआरएफ द्वारा उन्हें लिंचोली कंधे पर ले जाया गया
- फोटो : amar ujala
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ में बीते दो माह से अधिक माह से अर्धनग्न होकर धरना दे रहे तीर्थपुरोहित की तबीयत आज सोमवार को अचानक खराब हो गई।
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहित, केदारनाथ व गंगोत्री में किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान
धरना दे रहे तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी की तबीयत बिगड़ने के कारण आज उन्हें हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाया गया। स्टेट डिजाजस्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा उन्हें केदारनाथ से लिंचोली कंधे पर ले जाया गया।
तीर्थपुरोहितों ने किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे गंगोत्री व केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मांग पूरी नहीं होने से नाराज पुरोहितों ने अपना विरोध जताने के लिए शनिवार को उत्तराखंड सरकार का पिंड दान किया। साथ ही सरकार को सनातन धर्म विरोधी घोषित करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
तीर्थपुरोहितों ने कहा कि जब तक देवस्थानम बोर्ड व केदारनाथ मास्टर प्लान को भंग नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे 12 जून से अर्धनग्न होकर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।