आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 16 वर्ष की है। गत 20 मार्च की रात उसके पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह गर्भवती है।
किशोरी के साथ युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। इसका पता परिजनों को उस वक्त लगा जब वह पेट में दर्ज की शिकायत करने लगी। जांच कराई तो पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 16 वर्ष की है। गत 20 मार्च की रात उसके पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। बेटी से जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाला युवक उसके साथ दुष्कर्म करता है।
आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने की बात पर वह जान से मारने की धमकी देता है। ऐसे में उनकी बेटी घबरा गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।