डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतगर्त तिकोना पार्क के पास कक्षा नौ की एक छात्रा नेशक्ति नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा बचाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से यूपी की रहने वाली है जो डाकपत्थर में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार शाम किशोरी शक्ति नहर के पास पहुंची। जहां उसने नहर में छलांग लगा दी। किशोरी को नहर की ओर जाता देख आसपास मौजूद लोग उसके पीछे दौड़ पड़े लेकिन, तब तक छात्रा नहर में छलांग लगा चुकी थी। कुछ ही देर में वह नहर की तेज धारा में लापता हो गई। चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। किशोरी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।